फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   More viral patients came in Jan Arogya Mela

Sultanpur News: जन आरोग्य मेले में बढ़े वायरल के मरीज

Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
More viral patients came in Jan Arogya Mela
सुल्तानपुर। जिले के 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में वायरल से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक रही। 1,851 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गईं। 33 लोगों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनवाए गए।
विज्ञापन



कुड़वार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंड़रा पर डाॅ. सुनील त्रिपाठी ने मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि 18 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। कुड़वार में वायरल व आंख के संक्रमण के मरीज की संख्या अधिक रही। आंख के मरीजों को आई ड्रॉप और बुखार के मरीजों को पैरासिटामोल व एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं।
विज्ञापन



पीएचसी मायंग पर डाॅ. सृष्टि सिंह ने 30 मरीजों का इलाज किया। वहां भी वायरल के मरीजों की संख्या अधिक रही। सराय गोकुल पीएचसी पर चिकित्सक न होने पर फार्मासिस्ट अवधेश कुमार, एलटी राहुल मिश्रा ने 22 मरीजों का दवाइयां दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डाॅ. प्रकाश त्रिपाठी ने मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सभी पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 80 चिकित्सकों व 360 पेरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। 1,851 लोगों का इलाज किया गया। इनमें 826 पुरुष, 763 महिला व 262 बच्चे शामिल रहे। 448 लोगों की कोविड स्क्रीनिंग की गई। 24 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। 33 लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।




दोस्तपुर में बुखार पीड़ितों ने ली दवाइयां
दोस्तपुर पीएचसी में पहुंचे खालिसपुर दुर्गा गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें बुखार के साथ भूख कम लग रही है। डाॅ. मंजू ने उन्हें दवाइयां दीं। इसी गांव की निवासी प्रमिला शरीर दर्द व बुखार से परेशान थीं। उन्होंने भी दवा ली। चिकित्सक ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से वायरल बुखार के अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed