{"_id":"679e71d2217fb8f96902cdc7","slug":"more-than-five-thousand-examiners-will-conduct-the-examination-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126554-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पांच हजार से अधिक परीक्षक कराएंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पांच हजार से अधिक परीक्षक कराएंगे परीक्षा
Sun, 02 Feb 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। इस बार 5012 से अधिक कक्ष निरीक्षक परीक्षा कराएंगे। इनमें करीब 50 फीसदी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक होंगे। साथ्ज्ञ ही कक्ष निरीक्षक के तौर पर 30 प्रतिशत शिक्षिकाओं की तैनाती की जाएगी।
जिले में कुल 331 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 25 राजकीय, 58 अशासकीय सहायता प्राप्त, 248 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। यहां हाईस्कूल व इंटर के 79666 परीक्षार्थी अध्ययनरत हैं।
इनमें हाईस्कूल के 39785 व इंटर के 39887 परीक्षार्थी सम्मिलित हैं। 24 फरवरी से 12 मार्च तक होने वाली परीक्षा के लिए जिले में कुल 127 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक के अलावा वाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को नौ सेक्टर, 18 जोन में बांटे जाने की तैयारी है। साथ ही सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
तैयार हो रही परीक्षकों की सूची
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की मांग की गई है। सभी केंद्रों की भौतिक व्यवस्थाओं का एक बार फिर से सत्यापन किया जा रहा है।