{"_id":"5da7545e8ebc3e93a629b843","slug":"more-than-50-lakh-works-found-wrong-in-lambhua-sultanpur-news-lko487301440","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंभुआ में 50 लाख से अधिक के कार्यों में मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंभुआ में 50 लाख से अधिक के कार्यों में मिली गड़बड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लंभुआ विकास खंड की ग्राम पंचायत लंभुआ में 50 लाख रुपये से अधिक के विभिन्न कार्यों में सरकारी धनराशि का दुरुपयोग पाया गया है। डीपीआरओ की जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान व दो पंचायत सचिवों को नोटिस जारी की है। नोटिस में साक्ष्य समेत जवाब मांगा गया है।
लंभुआ विकास खंड की ग्राम पंचायत लंभुआ में विभिन्न कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने अगस्त माह में जांच की थी। डीपीआरओ की जांच में 559 इज्जत घर के सापेक्ष सिर्फ 135 प्रसाधनों की जियो टैगिंग पाई थी।
इस मद में जारी धनराशि का दुरुपयोग पाया गया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में सोलर लाइट स्थापना मद में करीब 12 लाख, स्ट्रीट लाइट स्थापना मद में करीब 11 लाख, ह्यूमपाइप खरीद में पौने चार लाख व हैंडपंप मरम्मत में पांच लाख 92 हजार रुपया खर्च किया जाना पाया।
विज्ञापन
डीपीआरओ की जांच में वित्तीय वर्ष 2017-18 में विभिन्न कार्यों के मद में 12 लाख 69 हजार रुपये का भुगतान ट्रेडर्स व व्यक्तिगत पाया गया।
इसके साथ ही सोलर लाइट स्थापना मद में करीब ढाई लाख, स्ट्रीट लाइट मद में सवा दो लाख, ह्यूमपाइप मद में 77 हजार, हैंडपंप मरम्मत मद में एक लाख 30 हजार रुपये खर्च दिखाया जाना मिला है।
डीपीआरओ की जांच में ग्राम पंचायत में 50 लाख रुपये से अधिक राशि के कराए गए सभी कार्यों में गड़बड़ी पाई गई है। डीपीआरओ डॉ. निरीशचंद्र साहू ने बताया कि जांच के समय ग्राम प्रधान पूनम व ग्राम विकास अधिकारी प्रतिभा व पूर्व ग्राम विकास अधिकारी आशा गुप्ता कोई अभिलेख नहीं दिखा सकीं।
डीपीआरओ की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने मौजूदा व पूर्व सेक्रेटरी तथा ग्राम प्रधान को नोटिस जारी की है। बुधवार को जारी नोटिस में तीनों से साक्ष्य समेत जवाब मांगा गया है।