फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Molestation of a student returning from coaching

Sultanpur News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

Sat, 03 Aug 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Molestation of a student returning from coaching
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। एक ओर सरकार महिला सुरक्षा के लिए लगातार सख्ती कर रही है, वहीं सुल्तानपुर में मनचलों का खौफ कम ही नहीं हो रहा है। तीन मनचलों ने पहले तो कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ की और जब उसके भाई ने विरोध किया तो दोनों को मारापीटा। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



बंधुआकलां थाना क्षेत्र के खंड़सा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हाईस्कूल की छात्रा अपने भाई के साथ कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी दौरान कई दिनों से उनका पीछा कर रहे एक लड़के ने उन्हें रोक लिया और भाई से सवाल-जवाब करने लगा। भाई ने विरोध किया तो उसने दो लड़कों को और बुला लिया, जिन्होंने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर भाई और बहन को पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन



घटना के बाद भाई-बहन ने अलीगंज पुलिस चौकी में जाकर बताया। यह सूचना जब थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। तत्काल सीसीटीवी फोटो के सहारे तीनों युवकों की पहचान कराई गई। उसके बाद छात्रा की तहरीर पर सेहरान खान, जसीन खान व सिरताज अहमद निवासी खंड़सा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत मारपीट, पीछा करने आदि का केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों को चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed