फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Modern animal hospital made of 1.25 crore, will have X-ray and surgery

Sultanpur News: सवा करोड़ से बना आधुनिक पशु अस्पताल, होगा एक्सरे व सर्जरी

Sun, 13 Aug 2023 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Modern animal hospital made of 1.25 crore, will have X-ray and surgery
सुल्तानपुर। शहर में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक पशु अस्पताल को रविवार को सांसद मेनका गांधी ने विभाग को सौंप दिया। अस्पताल में पशुओं के ऑपरेशन, एक्सरे समेत इलाज की सभी सुविधाएं होंगी। इसमें छोटे व बड़े पशु इलाज के लिए भर्ती किए जा सकेंगे। इसके लिए सांसद की ओर से दूसरे प्रदेश के लोगों से सहयोग लेने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के डीएम आवास के पास स्थित पशुपालन का अस्पताल जर्जर होने के बाद पशु प्रेमी पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने इसे गंभीरता से लिया था। पशुपालन विभाग से आकलन करवाते हुए भवन निर्माण व पशुओं के रोकने समेत अन्य कक्षों के लिए अपनी सांसद निधि से करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये पिछले वित्तीय वर्ष में जारी किए थे। इसके साथ ही जिला पंचायत समेत अन्य से सहयोग मांगा था। सांसद निधि से पशु अस्पताल आधुनिक रूप से बनकर तैयार हो गया। जिला पंचायत की ओर से बाउंड्रीवाल का निर्माण करा दिया गया। सहयोग से शेड का भी निर्माण करा दिया गया।
विज्ञापन

आधुनिक अस्पताल में भूसे के लिए गोदाम की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही दवा कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, एक्सरे कक्ष व छोटे व बड़े पशुओं को रोकने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। चिकित्सक, फार्मासिस्ट व दो कर्मचारियों का आवास कक्ष भी बनवा दिया गया है। पशु अस्पताल का कार्य पूरा होने के बाद पशुओं के इलाज की ओपीडी व्यवस्था शुरू हो गई है। पशुओं के डिजिटल एक्सरे के लिए पुणे की एक कंपनी से बातचीत चल रही है। इसके लिए पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रविवार को सांसद मेनका गांधी ने अस्पताल का जायजा लिया। इसके बाद एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, शहर विधायक विनोद सिंह, नपा चेयरमैन प्रवीन अग्रवाल की मौजूदगी में उसका लोकार्पण किया। कहा कि प्रदेश में पशुओं के लिए यह सबसे पहला आधुनिक अस्पताल होगा। अभी ओपीडी की सुविधा चल रही है। जल्द ही इसमें अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पशु अस्पताल में पशुओं के इलाज के लिए और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सांसद ने सोसाइटी फॉर क्रूएलिटी टू एनिमल संस्था भी संचालित कर दी है। इसमें 15 सदस्य रखे गए हैं। इसमें और लोगों को जोड़े जाने की योजना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि इसमें पशुओं के इलाज की हर तरीके की सुविधाएं मिलेंगी। पशु अस्पताल के चिकित्सका अधिकारी डॉ. एसएस यादव ने बताया कि पशुओं का अस्पताल में इलाज शुरू हो गया है। इस मौके पर अन्य मौजूद रहे।


मैं भी विभीषिका की पीड़ित
तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन रविवार को सांसद मेनका गांधी ने कहा कि मेरा परिवार भी रिफ्यूजी बनकर आया था। पाकिस्तान में हम बड़े भूमि ओनर थे। विभाजन की मैं स्वयं पीड़ित हूं इसलिए इसकी विभीषिका समझते हैं। इसमें कई रिश्तेदार खोए हैं। इसके बावजूद हमने एक नया व ताकतवर देश बनाया है। उन्होंने शहर के नया नगर में महाकालेश्वर उपवन का लोकार्पण किया। इसके बाद धनपतगंज के टीकरमाफी में ग्राम चौपाल में हिस्सा लिया। सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने के बाद जल जीवन मिशन के कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर सीताशरण त्रिपाठी, करुणा शंकर द्विवेदी, विजय सिंह रघुवंशी, शशीकांत पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed