{"_id":"613102f38ebc3e6ee33a09da","slug":"mobile-snached-with-boy-going-to-home-sultanpur-news-lko59372292","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से घर लौट रहे किशोर से बदमाशों ने मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से घर लौट रहे किशोर से बदमाशों ने मोबाइल छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। कोचिंग से घर लौट रहे एक किशोर से बुधवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल सेट छीन लिया। किशोर के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो अन्य बाइक छोड़कर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी मोहित पुत्र उमेश पांडेय इंटर का छात्र है। मोहित पड़ोसी जिला जौनपुर के सरपतहा क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। बुधवार को मोहित अपने सह पाठियों के साथ कोचिंग से पढ़कर कर देर शाम करीब सात बजे घर लौट रहा था।
शहाबुद्दीनपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर मोबाइल सेट छीन लिया। इस बीच मोहित ने शोर मचा दिया तो ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान दो बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए, जबकि एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान मंगेश यादव निवासी अतरौरा थाना बक्शा जिला जौनपुर के रूप में की गई है। पुलिस केस दर्ज कर फरार अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। बदमाश के पास से जो बाइक मिली है, वह चोरी की है।