फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MLC elections witness 54 percent polling.

स्नातक एमएलसी चुनाव में  पड़े 54.7 फीसदी वोट

Fri, 03 Feb 2017 10:22 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Fri, 03 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
MLC elections witness 54 percent polling.
बड़ी संख्या में मतदान - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन में शुक्रवार को जिले में 54.7 फीसदी वोट पड़े। कुछ बूथों पर मामूली विवाद के बीच मतदान तकरीबन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। शहर के नगर पालिका बूथ पर एक प्रत्याशी के पक्ष में गड़बड़ी करवाने के आरोप में एक एजेंट को प्रशासन व पुलिस ने बाहर निकाल दिया। मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को गोरखपुर रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन



शुक्रवार को गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 54.7 फीसदी वोट पड़े। जिले के 11089 मतदाताओं में 6054 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से शुरू मतदान के दौरान कुछ बूथों पर मामूली विवाद हो गया। फिलहाल पुलिस व प्रशासन ने उसे शांत कराया। शहर के नगर पालिका बूथ पर एक प्रत्याशी का एजेंट अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहा था।
विज्ञापन


इस बीच विपक्षी प्रत्याशी के कई समर्थक मौके पर पहुंच गए। बूथ पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने एजेंट को बाहर निकाल दिया। मामूली विवादों को छोड़ स्नातक निर्वाचन तकरीबन शांतिपूर्ण रहा। चार बजे मतदान समाप्ति के बाद सभी बूथों की मतपेटियों को एकत्र कर उसे कड़ी सुरक्षा में गोरखपुर भेज दिया गया। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शेषनाथ, एएसपी विनय कुमार सिंह बूथों का निरीक्षण करते रहे। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों ने बूथों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed