{"_id":"67e2f97ff21538d5d60cd4c4","slug":"mistakes-in-social-subject-question-paper-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-129471-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सामाजिक विषय के प्रश्नपत्र में गलतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सामाजिक विषय के प्रश्नपत्र में गलतियां
Wed, 26 Mar 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय दोस्तपुर में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
सुल्तानपुर। जिले में परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा चल रही है। मंगलवार को कक्षा सात के सामाजिक विषय के प्रश्नपत्र में गलतियों की भरमार रही। एक बहुविकल्पीय प्रश्न के विकल्प गलत दिए गए थे। कई प्रश्नों में शाब्दिक त्रुटियां भी मिली हैं। हालांकि, परीक्षा की व्यवस्था में दूसरे दिन सुधार देखने को मिला।
मंगलवार को पहली पाली में कक्षा तीन की हिंदी और चार से आठ तक सामाजिक विषय का पेपर हुआ। द्वितीय पाली में कक्षा दो से आठ तक अंग्रेजी की परीक्षा हुई। कक्षा-सात के सामाजिक विषय में दो प्रश्नों के उत्तर ढूंढने में परीक्षार्थियों को खासा परेशानी हुई।
बहुविकल्पीय में पहला प्रश्न था कि इस्लाम धर्म का संस्थापक कौन था? विकल्प में पृथ्वीराज, अलबरूनी, मुहम्मद गोरी व मंगल का नाम था। जिसमें से एक भी विकल्प सही नहीं था। प्रश्न संख्या-पांच में लिखा था कि पारीपत का द्वितीय युद्ध कब हुआ था? कुछ छात्रों ने इस प्रश्न का उत्तर ही नहीं लिखा।
विज्ञापन
भदैंया की छात्रा रोली ने बताया कि दोनों प्रश्नों के उत्तर नहीं लिखे हैं। समझ में ही नहीं आ रहा था कि इसका उत्तर क्या होगा। शिक्षकों ने भी प्रश्न को सही नहीं कराया। दूबेपुर के छात्र अनुभव ने बताया कि हमने पानीपत पढ़ा था, पारीपत आया तो उत्तर समझ नहीं पाया और छोड़ दिया। बताया कि किताब में हमने पढ़ा था कि इस्लाम के संस्थापक मुहम्मद साहब थे। विकल्प में इस नाम का जिक्र नहीं था, इसलिए प्रश्न छोड़ दिया।
सभी छात्रों को गलत प्रश्नों के दे दिए जाएंगे नंबर
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि छपाई में गलती हुई है। आगे से इसका पूरा ध्यान दिया जाएगा। जो प्रश्न गलत छपे हैं, उनके अंक छात्राें को समान रूप से दे दिए जाएंगे।