फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   missing man murdered

घर से लापता युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 25 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
missing man murdered
18. गोसाईगंज में मृतक के पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
जयसिंहपुर/गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। घर से लापता एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह युवक का शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित धान के खेत में पाया गया। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवारीजनों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बुद्धि मिश्र का पुरवा गांव निवासी अवधेश पाल (19) पुत्र स्व. संतराम पाल शनिवार की शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। देर रात तक अवधेश घर नहीं लौटा तो उसकी भाभी बिंदू आदि ने तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार की सुबह घर से डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित राजमणि मिश्र के धान के खेत में अवधेश का शव पाया गया। अवधेश के पेट को चाकू से गोदा गया था। हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एएसपी विपुल श्रीवास्तव, सीओ जयसिंहपुर राधेश्याम शर्मा, एसओ गोसाईंगंज मनबोध तिवारी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने घटना के बारे में परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की। सीओ जयसिंहपुर ने बताया कि मृतक के मामा सरजू प्रसाद पाल निवासी ताजपुर कोतवाली बीकापुर जिला अयोध्या की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

भाभी के साथ रहता था अवधेश
जयसिंहपुर। बुद्धि मिश्र का पुरवा गांव निवासी अवधेश पाल दो भाई थे। बड़ा भाई विजयपाल दिल्ली में काम करता है। माता पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। अवधेश गांव में अपनी भाभी बिंदू के साथ ही रहता था। अवधेश की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed