फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Missing girl's body found in pond for two days

दो दिन से लापता किशोरी का शव तालाब में मिला

Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in pond for two days
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। दो दिन से लापता एक किशोरी का शव रविवार की सुबह तालाब में पाया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि फोन पर बात करने पर किशोरी को उसके पिता ने फटकार दिया था। उसके बाद से वह लापता हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैथू गांव से बाहर तालाब में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा। प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने सूचना जयसिंहपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त खुशबू (17) पुत्री हरीराम निवासी देवकली सरैया थाना कूरेभार के रूप में हुई। जयसिंहपुर कोतवाल हीरा सिंह के मुताबिक हरीराम ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार की सुबह खुशबू किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर उन्होंने फटकार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह राशन लेने चला गया। लौटने पर खशबू घर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर शनिवार को कूरेभार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed