फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Miscreants pulled woman's scarf, case registered against two

Sultanpur News: मनचलों ने महिला का दुपट्टा खींचा, दो के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 05 Aug 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 05 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Miscreants pulled woman's scarf, case registered against two
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बंधुआकलां थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ और उसके भाई के साथ मारपीट को अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता कि बल्दीराय थाना क्षेत्र में इसी तरह का वाकया सामने आ गया। जहां दो मनचलों ने समूह में काम करने वाली एक महिला का सरेआम दुपट्टा खींच कर छेड़खानी की। पुलिस ने सात दिन बाद इसका केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र में हलियापुर की रहने वाली एक महिला समूह में काम करती है। महिला का आरोप है कि 26 जुलाई को वह प्रतिदिन की तरह बल्दीराय कार्यालय पर काम करने जा रही थी। रास्ते में गनापुर निवासी इरफान उर्फ मोनू और गजराज पुरवा निवासी शिव बहादुर ने गनापुर के पास उसके साथ छेड़खानी की। महिला का आरोप है दोनों ने उसका दुपट्टा खींच लिया। उसकी चीख पुकार पर जब लोग एकत्र हुए तब दोनों वहां से भाग लिए। महिला ने आरोप लगाते बताया की ये दोनों प्रतिदिन 10 बजे उसके कार्यालय जाते समय रास्ते में परेशान करते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह घटना पहले ही पुलिस के संज्ञान में आई थी। किंतु तीन अगस्त को महिला से प्रार्थनापत्र लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार भी नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष राम विशाल सुमन ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द की आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed