फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Miscreants pelted stones at pilgrims' bus, glass broken

Sultanpur News: तीर्थयात्रियों की बस पर अराजकतत्वों ने मारा पत्थर, टूटा शीशा

Sun, 02 Feb 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Miscreants pelted stones at pilgrims' bus, glass broken
बस का टूटा पड़ा शीशा।
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के भदैंया गांव के पास शनिवार दोपहर महाकुंभ से लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस पर अराजकतत्वों ने पत्थर मार दिया। बस का मुख्य शीशा टूट गया। ग्रामीणों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में पहुंची पुलिस तीन लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। बस में हिमाचल प्रदेश के तीर्थयात्री सवार थे। बाद में जाम का हवाला देकर पुलिस ने तीर्थयात्रियों की बस को जबरन आगे बढ़वा दिया।
विज्ञापन

वाराणसी-सुल्तानपुर फोरलेन से होकर गुजर रही तीर्थयात्रियों से भरी बस शनिवार दोपहर भदैया गांव के पास पहुंची थी। अचानक एक अराजकतत्व ने बस के शीशे पर पत्थर मार दिया। दिनदहाड़े हुई पत्थरबाजी से तीर्थयात्री दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक अराजकतत्व को पकड़ लिया। बस में सवार सुनील शर्मा और निखिल ने बताया कि बिना किसी बात के बस पर पत्थर मारे गए। तीर्थयात्री दहशत में आ गए। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो जिले के अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सीओ अब्दुस सलाम खान ने बताया कि पुलिस तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गई है। प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि पत्थर मारने वाला युवक नशेड़ी था। ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed