{"_id":"68127193b8a11361c50267e6","slug":"miscreants-opened-fire-teacher-and-another-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-131854-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बदमाशों ने झोंका फायर, शिक्षक व एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बदमाशों ने झोंका फायर, शिक्षक व एक अन्य घायल
Thu, 01 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 01 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ कोतवाली में मौजूद रामजीत यादव। -
लंभुआ (सुल्तानपुर)। भरखरी गांव के पास बुधवार सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक व उनके साथी पर पीछे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि हमले में दोनों गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। घायलों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
लंभुआ के भगौतीपुर निवासी व बेसिक शिक्षक राधेमोहन यादव (32) बुधवार देर शाम बाइक से सूर्यभानपट्टी गांव से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। बाइक पर उनके पीछे नरहरपुर निवासी दुकानदार रामजीत यादव (50) बैठे थे। राधेमोहन का आरोप है कि भरखरी गांव के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। जब उन्होंने बाइक की स्पीड बढ़ाई तो पीछा कर रहे बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली रामजीत के पैर व राधेमोहन के पेट को छूकर निकल गई।
हड़बड़ाहट में दोनों घायल सड़क पर गिर पड़े। बदमाश भाग निकले। शिक्षक ने लंभुआ कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। कोई गंभीर नहीं हैं। मामूली चोट लगी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।