{"_id":"68d6ebeb3894908878063d35","slug":"miscreants-looted-a-policemans-house-and-beat-up-an-old-woman-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-141602-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सिपाही के घर में बदमाशों ने की लूटपाट, वृद्धा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सिपाही के घर में बदमाशों ने की लूटपाट, वृद्धा को पीटा
Sat, 27 Sep 2025 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
शिवगढ़। जमुवावा पश्चिम गांव में बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात एक सिपाही के घर धावा बोला। बदमाशों ने सिपाही की मां को बंधक बनाकर उन्हें मारा-पीटा। शरीर पर मौजूद गहने व अलमारी व बक्से में रखी नकदी-गहने लूट कर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद हल्ला-गुहार पर इकट्ठा ग्रामीण घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले गए।
गांव निवासी जीत लाल वर्मा बहराइच जिले के रानीगंज कोतवाली में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। गांव के पैतृक मकान से करीब 200 मीटर दूर जीतलाल ने नया मकान बनवाया है। तालाब के किनारे बने इस मकान में उनकी मां रती देवी (60) और बाबा पुत्तू वर्मा (85) रहते हैं। जीतलाल की पत्नी सुषमा वर्मा लखनऊ में किराये के मकान में रहती हैं।
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे चार बदमाश उनके घर के बरामदे में मौजूद मां रती देवी के पास पहुंचे। जब तक वह कुछ समझतीं, बदमाशों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने उनके नाक, कान व पैर के सभी जेवरात ले लिए। मां को काबू में करने के बाद बदमाशों ने दरवाजे का ताला तोड़ दिया, और अलमारी व बक्से में रखे गहने व नकदी समेटकर भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़िता रती देवी के मुताबिक, बदमाश तीन तीन लाख से अधिक की नकदी व जेवरात उठा ले गए। वारदात के वक्त बुजुर्ग पुत्तू वर्मा मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दूबे ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। पुलिस वारदात की जांच कर रही है।