फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   miscreants kidnapped and murdered youth In Sultanpur

UP News: सरेराह युवक का अपहरण करके हत्या, पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा...फिर तड़पाकर मारा; मैदान में बिखरा मिला खून

Sun, 07 Dec 2025 12:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 12:06 PM IST
सार

सुल्तानपुर में बदमाशों ने सरेराह युवक का अपहरण करके हत्या कर दी। पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। स्कूल के मैदान में खून बिखरा मिला है। इसके बाद उसे तड़पाकर मारा और नदी में फेंक दिया।  

विज्ञापन
miscreants kidnapped and murdered youth In Sultanpur
अमन यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में बदमाशों ने सरेराह युवक का अपहरण करके हत्या कर दी। इससे पहले एक स्कूल के मैदान में उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहां खून बिखरा मिला है। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अपहरण की घटना सीसीटीवी में कैद है। फुटेज से आरोपियों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।     

विज्ञापन


मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव का है। शनिवार देर शाम करीब 7.45 बजे गांव निवासी अमन यादव (24 ) का कार सवार पांच-छह बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जमकर पिटाई के बाद उसकी हत्या करके शव गोमती नदी में फेंक दिया। रविवार की सुबह उसका शव इब्राहिमपुर घाट के पास मिला।

विज्ञापन

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

घटना चांदा थाना क्षेत्र के ईशीपुर अरजो के पास हुई थी। यहां बदमाशों ने पहले अमन को जबरन रोका और पीटा। एक विद्यालय के मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहां खून के निशान भी मिले। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस रात भर बदमाशों की तलाश में जुटी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अमन यादव के चचेरे भाई लखनऊ से लौट रहे थे। वह उसे लेने बाइक से चांदा जा रहे थे। इसी समय रास्ते से अपहरण कर लिया गया। सुबह करौंदी कला थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर घाट के पास अमन का शव मिला। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

घटना सीसीटीवी में कैद

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें बदमाश युवक को पीटकर गाड़ी में बैठाते दिख रहे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना में पांच-छह लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed