{"_id":"612a571a8ebc3e79f5528949","slug":"misbehave-with-nurses-vaccination-stopped-for-an-hour-sultanpur-news-lko593120999","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सों से अभद्रता, एक घंटे ठप रहा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सों से अभद्रता, एक घंटे ठप रहा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में बनाए गए सेंटर पर शनिवार को टीकाकरण के दौरान कुछ शरारतीतत्वों ने टीम में शामिल नर्सो से अभद्रता कर दी। इससे टीकाकरण टीम के स्वास्थ्य कर्मी भड़क गए और उन्होंने वैक्सीनेशन ठप कर बहिष्कार कर दिया।
हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। प्रत्येक व्यक्ति की आईडी जांचने के बाद टीकाकरण सेंटर में प्रवेश दिया। कार्य बहिष्कार के चलते करीब एक घंटे तक वैक्सीनेशन रुका रहा।
जिला महिला अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण सेंटर में शनिवार को वैक्सीनेटर टीम लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण कर रही थी। दोपहर बाद कुछ शरारतीतत्व सेंटर में पहुंच गए और टीकाकरण कर रही महिला स्टाफ नर्सो से अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
इससे नाराज टीम ने वैक्सीनेशन का काम ठप करते हुए बहिष्कार कर दिया। लोगों की मांग थी कि जब भी टीकाकरण किया जाए तो पुलिस सुरक्षा में मौजूद रहे। काम ठप होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
सूचना के बाद कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और सेंटर के पास मौजूद सभी लोगों की आईडी की जांच की। पुलिस कर्मियों ने भरोसा दिया कि अब प्रत्येक दिन वैक्सीनेशन के दौरान ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे, तब जाकर टीम वैक्सीनेशन करने के लिए तैयार हुई। करीब एक घंटे बाद दोबारा वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ।
पुलिस सुरक्षा जरूरी : सीएमएस
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके सोनकर ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए शहर के साथ ही गांव से भी लोग पहुंच रहे हैं। इसलिए सेंटर पर भीड़ ज्यादा हो रही है। भीड़ के बीच किसी ने महिला नर्सों के साथ अभद्रता की। इसे लेकर थोड़ी देर तक काम ठप रहा। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।