{"_id":"60a551008ebc3e29b77992e7","slug":"millions-damaged-due-to-tire-warehouse-fire-sultanpur-news-lko578732460","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर गोदाम में लगी आग से लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर गोदाम में लगी आग से लाखों की क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदा। स्थानीय कस्बे के सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित टायर गोदाम में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें उठने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर कर्मियों को दी। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
चांदा कस्बे के सुल्तानपुर रोड पर समर बहादुर यादव की टायर की एजेंसी है। बुधवार दोपहर एजेंसी के गोदाम में स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना समर बहादुर व फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही समर बहादुर मौके पर पहुंच गए। इस बीच आग और धुएं का गुबार दूर तक फैल गया। आस-पास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। समर बहादुर यादव ने बताया कि गोदाम में ट्रक, अन्य चार पहिया वाहनों के साथ ही बाइक के टायर रखे हुए थे, जिनकी कीमत लगभग बीस लाख रुपये होगी। सब जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो घंटे बाद फायर कर्मी पहुंचे। यदि फायर कर्मी समय पर पहुंच जाते तो आग से कम नुकसान होता। आग बुझाने में यूपी 112 के सिपाही वीरेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों की बढ़-चढ़कर मदद की। एसएसआई अखिलेश सिंह ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।