फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Middle aged bike rider dies after colliding with vehicle

Sultanpur News: वाहन से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत

Thu, 01 May 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 01 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Middle aged bike rider dies after colliding with vehicle
सुल्तानपुर। बल्दीराय के पूरे छेदी सिंह गांव के पास मंगलवार देररात वाहन से टकराकर बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में देररात उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बल्दीराय के उपरी पारा मजरे बीही निदूरा निवासी कृष्ण कुमार शर्मा (48) मंगलवार दिन में जिला मुख्यालय किसी काम से अपनी बाइक लेकर गए थे। देर रात करीब 10.30 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव से कुछ दूर पहले शारदा सहायक नहर की पटरी पर पूरे छेदी सिंह गांव के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को बल्दीराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पड़ी बाइक परिजन घर लेकर चले गए। कृष्ण कुमार शर्मा घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनकी मौत से पत्नी बृजमा देवी, पुत्र सतीश कुमार, आकाश शर्मा, पुत्री साधना व रोली शर्मा सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed