फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mid day meal

61 हजार बच्चों को नहीं मिल रहा गर्म भोजन

Thu, 10 Oct 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
mid day meal
सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित बच्चों के लिए अभी तक राशन का आवंटन नहीं हो सका है। इससे सरकार से संचालित होने वाली हॉट कुक्ड मील योजना अधर में फंसी है। योजना शुरू न होने से करीब 61 हजार बच्चों को गर्म भोजन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पुष्टाहार के साथ गर्म भोजन खिलाने की योजना बनाई है। इसके तहत शासन ने बंद चल रही हॉटकुक्ड योजना को फिर संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस बार शासन ने इसमें थोड़ा बदलाव करते हुए बेसिक विद्यालयों के साथ ही गर्म भोजन बनवाने का निर्देश दिया है। भोजन के लिए शासन ने एफसीआई को कोटेदारों को प्रतिमाह राशन देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद भी जिले में अभी तक एफसीआई की ओर से विपणन के माध्यम से कोटेदारों को राशन नहीं उपलब्ध कराया जा सका है। राशन के अभाव में अभी तक जिले में हॉटकुक्ड योजना की शुरुआत नहीं हो सकी है। इस वजह से आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित बच्चों को गर्म भोजन नहीं मिल पा रहा है।
बाल विकास विभाग के मुताबिक जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह से छह वर्ष तक के 3.43 लाख बच्चे नामांकित हैं। इनमें तीन से छह वर्ष तक के करीब 61 हजार बच्चों को गर्म भोजन आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिया जाना है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष तक के नामांकित करीब 61 हजार बच्चों को गर्म भोजन खिलाने के लिए शासन ने करीब 53 मीट्रिक टन राशन के आवंटन का निर्देश दिया है। इसमें करीब 17 मीट्रिक टन गेहूं व 36 मीट्रिक टन चावल का आवंटन होना है। आवंटन न होने से योजना अभी शुरू नहीं हो सकी है।

प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रवीश्वर कुमार राव ने बताया कि राशन आवंटन कराने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कोटेदारों को राशन आवंटन की उम्मीद है। राशन मिलते ही योजना शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed