फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mercury reaches 4.0 degrees, cold is disturbed

4.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, ठंड ने किया बेहाल

Wed, 30 Dec 2020 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 4.0 degrees, cold is disturbed
सुल्तानपुर। जिले में पछुआ के चलने से गलन भरी ठंड में कमी नहीं आ रही है। रात और सुबह-शाम गलन भरी ठंड जारी है। कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। ठंड बढ़ने से पारा लुढ़ककर 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। इससे लोगों को आवाजाही मेें परेशानी उठानी पड़ी। दिन में निकली धूप से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। शाम होते ही फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय आसमान में हल्का कोहरा रहा। कोहरा रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। सुबह सफर करने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान चल रही पछुआ हवा ने गलन भरी ठंड बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को गलन से परेशानी उठानी पड़ी। ठंड से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेना पड़ा। सुबह करीब सात बजे धूप निकल आने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई।
दिन भर जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का आनंद लिया। शाम होने पर फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed