फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mercury dips to 4 degree Celsisus

4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

Mon, 18 Jan 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 18 Jan 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
Mercury dips to 4 degree Celsisus
शहर समेत पूरा जिला सोमवार को कोहरे के आगोश में रहा। सुबह के समय आसमान घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। दिन भर आसमान में छाई धुंध से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। गलन ने ठिठुरन बढ़ा दी है। गलन भरी ठंड से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। घने कोहरे ने वाहनों की स्पीड काफी धीमी कर दी। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.0 डिग्री सेल्यियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को धुंध छाई रहने और छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन



सोमवार को सुबह के समय आसमान घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। बर्फीली हवाओं के चलने से रविवार से शुरू हुई गलन भरी ठंड सोमवार को भी जारी रही। जिसने ठिठुरन बढ़ा दी है। भीषण ठंड से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। सुबह क ड़ाके की ठंड के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। घने कोहरे ने वाहनों की स्पीड काफी धीमी कर दी है। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को कोहरे के दौरान अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर के समय कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप ज्यादा असरदार नहीं रही। थोड़ी देर बाद बदली होने से धूप गायब हो गई। दिन भर आसमान में धुंध छाई रहने और गलन भरी ठंड होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सूर्यास्त होते ही गलन भरी ठंड होने लगी।
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को धुंध छाई रहने और छिटपुट बारिश की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम  तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता 100-56 फीसदी रही। दक्षिणी-पछुवा हवा की गति 1.6  किलोमीटर/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed