फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Merchant Navy personnel dies in accident

Sultanpur News: हादसे में मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत

Sat, 12 Sep 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Merchant Navy personnel dies in accident
 आवेश। (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन
लंभुआ। बहन की शादी में शामिल होने छुट्टी लेकर घर आए मर्चेंट नेवी कर्मी आवेश (32) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर रात सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर रहायतपुर मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई।
विज्ञापन

हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार प्लंबर नदीम भी घायल हो गया। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाते समय रास्ते में आवेश ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचा तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

मदनपुर पनियार गांव निवासी आवेश मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। उनकी छोटी बहन गुलफ्शा की शादी छह अक्तूबर को होनी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। बृहस्पतिवार रात वह प्लंबर नदीम के साथ शौचालय निर्माण का सामान लेने लंभुआ गए थे। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रहायतपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी लंभुआ पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने आवेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां बेड नहीं मिलने पर परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शव गांव पहुंचा तो मां तैयबा समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। छह अक्तूबर को घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन भाई की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।

पिता तौकीर बहरीन में नौकरी करते हैं और इन दिनों घर आए हुए थे। अपराध निरीक्षक इंसाफ अली ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में घायल नदीम की हालत सामान्य बताई जा रही है।

 आवेश। (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन

 आवेश। (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed