{"_id":"6163298d8ebc3e7636727ea8","slug":"menka-gandhi-sultanpur-news-lko5995230176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में पहले से सामान्य हो रहे हालात : मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में पहले से सामान्य हो रहे हालात : मेनका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दो दिवसीय दौरे पर रविवार को जिले में पहुंची भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पहले से अब हालात सामान्य हो रहे हैं। गत दिनों विद्यालय में दो शिक्षकों की हत्या किए जाने की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अब जम्मू कश्मीर में अमन-चैन व शांति कायम करने का समय आ गया है।
सड़क मार्ग से जिले में पहुंची सांसद मेनका गांधी ने कुड़वार के नौगवां रायतासी की चौपाल में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जारी कनेक्शन व गैस सिलिंडर व चूल्हे का वितरण ग्रामीणों को किया। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है। गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें राहत मिली है। अपनी राजनीति का मकसद गरीबों की सेवा बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक वे संसदीय क्षेत्र के करीब 700 गांवों का दौरा कर चुकी हैं। गांव के ग्रामीणों की समस्याएं दूर करना मां के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने जिले में अप्रशिक्षितों की ओर से संचालित किए जा रहे नर्सिंग होम व पैथोलॉजी सेंटर पाबंदी लगाने का निर्देश प्रशासन को दिया है। रामापुर में सड़क पर गड्ढे को देखकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग को 24 घंटे में दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र के ऊंचगांव, घुसियरिया, बेलापश्चिम, बहलोलपुर में चौपाल को संबोधित करते लोगों से संवाद स्थापित किया। इसके पहले सड़क मार्ग से जिले की सीमा पर दोपहर बाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद सोमवार को बल्दीराय क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम को दिल्ली वापस हो जाएंगी। इस मौके पर उनके प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शशीकांत पांडेय, श्याम बहादुर पांडेय, प्रदीप यादव, दीपू शुक्ला, रणविजय, संतोष समेत अन्य मौजूद रहे।