फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   menka gandhi

गांधी के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार: मेनका

Fri, 04 Oct 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
menka gandhi
सुल्तानपुर के जिला पंचायत में सांसद संवाद केंद्र का उद्धघाटन करतीं सांसद मेनका गांधी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि गांधी के सपनों को साकार करने के लिए सभी सरकारों ने काम किया लेकिन मोदी सरकार सबसे अधिक काम कर रही है। अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सांसद मेनका गांधी इसौली में चौपाल को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत में सांसद संवाद केंद्र का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को प्रदेश सरकार की ओर से मंजूरी दिए जाने पर उन्होंने कहा कि हमें सरकार का आभार जताना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की मंशा जताई थी। आज उनका सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन

इसौली विधानसभा क्षेत्र के बभनगवां गांव में गांधी संकल्प यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गांधीजी के हिंदुस्तान में उस समय कम गांव व कम लोग थे। अंग्रेज भरे पड़े थे। गांधीजी ने सबसे पहले हिंदुस्तान को अंग्रेजों से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद हिंदुस्तान के विकास में सभी सरकारों ने काम किया लेकिन मोदी सरकार उनके सपनों को साकार करने में सबसे ज्यादा काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पदयात्रा कर गांवों में जाकर चौपाल लगा रहे हैं। लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को खत्म करने के लिए मैं निरंतर काम कर रही हूं।
सांसद ने कहा कि हम गांव में एक-दूसरे की मदद कर महात्मा गांधी के सपनों का देश बना सकते हैं। जाति-पांत धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर हम सामूहिक कार्य करें तो गांव स्वर्ग बन सकता है। सच्चाई, ईमानदारी से काम व झूठ नहीं बोलने और बर्दाश्त करने की आदत अपना लें बहुत सी चीजें हल हो जाएंगी।
करीब 11 किमी पदयात्रा करते हुए सांसद ने भदहरा, बभनगवां, रुपापुर, महाराजगंज, अलीगंज समेत दर्जन गांवों व पुरवों का भ्रमण किया। पलिया, निगोलिया एवं चंदेलेपुर पहुंचकर पिछले दिनों घटना के शिकार हुए लोगों के परिवारीजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई।
अपने दौरे के दौरान उन्होंने हसनपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। बभनगवां में स्कूली बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए पौधरोपण भी किया। शाम को वे दिल्ली के लिए वापस हो गईं।
संवाद केंद्र में रोजाना हल हो सकेंगी सैकड़ों समस्याएं
इसके पहले जिला पंचायत परिसर में बने सांसद संवाद केंद्र का पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कम समय में संवाद केंद्र का अच्छा निर्माण करने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह के प्रयासों की सराहना की। संवाद केंद्र पर केंद्र पर पार्टी पदाधिकारियों की प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाते हुए कहा कि केंद्र से रोजाना सैकड़ों समस्याएं हल हो सकेंगी।

उन्होंने टीम में शामिल लोगों को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, डॉ. एमपी सिंह, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, गिरीश नारायण सिंह, अर्जुन सिंह, करुणाशंकर द्विवेदी, प्रवीण अग्रवाल, पूजा कसौंधन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed