{"_id":"61a7b77bb0a7ca7ceb4487a2","slug":"meeting-sultanpur-news-lko606964543","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों में सुस्ती पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों में सुस्ती पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास कार्यों व शासन की प्राथमिकता वाले कई कार्यों की प्रगति समीक्षा में ठीक नहीं पाई गई है। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सुधार का निर्देश दिया है। जनता से जुड़े कार्यों का लाभ पात्रों को पहुंचाने का निर्देश दिया है।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार की शाम जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास कार्यों व शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं व उससे कम लागत की योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 50 लाख के ऊपर की लागत के कई कार्यों की प्रगति सुस्त मिली। शासन से संचालित कई कार्यक्रमों की भी प्रगति अच्छी नहीं पाई गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया।
बैठक में आयुष्मान भारत योजना, पीएम व सीएम आवास योजना, आजीविका मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, किसान सम्मान निधि समेत अन्य शासन से संचालित कार्यक्रमों व सड़क, सेतु, भवन निर्माण के परियोजनाओं की समीक्षा की। बड़ी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ अतुल वत्स समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।