फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   meeting

प्रशिक्षित कार्यकर्ता होते पार्टी के असली नायक

Tue, 12 Oct 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
meeting
सुल्तानपुर। प्रशिक्षित व समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी के असली नायक होते हैं। प्रशिक्षण में बताए गए नियमों का अनुसरण करते हुए यदि कार्यकर्ता जमीन पर काम करेंगे तो पार्टी व प्रियंका गांधी के अभियान को गति मिलेगी। ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहीं। वे मंगलवार को लभुआ में आयोजित विधानसभा क्षेत्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी, ग्राम सभा अध्यक्ष समेत 350 लोग शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आए प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण, कांग्रेस के इतिहास, सोशल मीडिया का प्रयोग व महात्मा गांधी से लेकर देश के नेताओं के त्याग की जानकारी दी। प्रदेश सचिव व प्रभारी मो. अनीस खां ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पांचों विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी व ग्राम सभा अध्यक्ष के बीच कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया है। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दावेदारों व वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के लिए तन, मन व धन से सहयोग किया है। लगभग पांच हजार प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार हैं। जल्द ही यह प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15,000 को तैनात कर देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के मिशन 2022 की सफलता के लिए एक-एक कांग्रेसी जी-जान लड़ाने को तैयार हैं। विधानसभा क्षेत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता पर हरीश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed