फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Medical store employee and student die in road accidents

Sultanpur News: सड़क हादसों में मेडिकल स्टोर के कर्मचारी व छात्र की मौत

Tue, 30 Sep 2025 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Medical store employee and student die in road accidents
बेचन दुबे।  - फोटो : बेचन दुबे।
दोस्तपुर/अखंडनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर नरायनपुरकलां के पास रविवार रात अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार प्राइवेट कर्मी की मौत हो गई। वहीं, अखंडनगर बाजार में सोमवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर से मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अखंडनगर के दादूपुर निवासी बेचन दुबे (58) दोस्तपुर कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। रविवार रात करीब 10 बजे वह दोस्तपुर से बाइक से घर जाने के लिए निकले। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर नरायनपुरकलां गांव के पास वह अज्ञात वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें दोस्तपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बेचन ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उनकी बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, अखंडनगर के प्राणनाथ पुर बछेड़िया गांव निवासी विपिन कुमार उपाध्याय का पुत्र विकास उपाध्याय (15) सोमवार सुबह घर से स्कूल ड्रेस में बाइक लेकर अखंडनगर बाजार के लिए निकला था। बाइक विकास चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक पर उसके पीछे गांव का ही उत्कर्ष उपाध्याय (14) बैठा था। अखंडनगर बाजार में विकास की बाइक सामने से जा रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। दुर्घटना में विकास व उत्कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। वहां, पर चिकित्सक ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उत्कर्ष की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक दूसरी बाइक पर सवार चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद वह भाग निकला। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट-
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
अखंडनगर के दादूपुर निवासी बेचन दुबे के दो पुत्र हैं। दोनों का विवाह हो चुका है। बेचन परिवार के मुखिया थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं प्राणनाथपुर बछेड़िया निवासी विपिन कुमार की तीन संतानें थीं। सबसे बड़ी पुत्री श्रेया है। विकास मझला था। सबसे छोटा पुत्र श्रेयांश है। विकास निकट के एक स्कूल में 10वीं का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, वह घर से कुछ सामान लाने के लिए अखंडनगर बाजार गया था। तभी यह हादसा हो गया। उसकी मौत से भी परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed