{"_id":"570690ca4f1c1b6c1ec811a8","slug":"measels-in-village-12-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में खसरे ने पांव पसारे, 12 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों में खसरे ने पांव पसारे, 12 बीमार
Amarujala Bureau
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
अमेठी में खसरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे परौती और मकदूमपुर गांव में खसरे का प्रकोप है। हफ्ते भर में 12 लोग खसरे से पीड़ित होकर बीमार हैं। खसरा फैलने की सूचना ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को दी, बावजूद इसके कोई स्वास्थ्य कर्मी गांव नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे परौती गांव गोमती नदी के किनारे बसा है। एक हफ्ते से गांव में खसरा फैला। गांव निवासी ख़ुशी राम यादव (40), शांति देवी (36), अमिता (13), कुलदीप (15), धनंजय (10), ललिता (26), शुभम (12), अभिषेक (9), सलोनी (16) खसरे से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मकदूमपुर गांव निवासी देवानंद रैदास (16), राम सागर (45), राम कुमारी (22) भी खसरे से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा फैलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई लेकिन एक भी स्वास्थ्य कर्मी गांव नहीं पहुंचा। इस बाबत प्रभारी स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा जाएगा।
विज्ञापन