फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mdm

कोटेदार ने रोका सीएल इंटर कॉलेज के एमडीएम का राशन

Wed, 13 Oct 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mdm
सुल्तानपुर। दोस्तपुर विकास खंड के सीएल इंटर कॉलेज छीतेपट्टी में कोटेदार की ओर से राशन उपलब्ध नहीं कराने का मामला सामने आया है। कोटेदार ने 25.77 क्विंटल गेहूं व 54.37 क्विंटल चावल आवंटन के बाद वितरित नहीं किया है। इस मामले में डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सीएल इंटर कॉलेज छीतेपट्टी के प्रधानाचार्य ने कोटेदार पर आवंटित राशन जुलाई 2020 से उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। प्रधानाचार्य ने करैथा गोसरपुर छीतेपट्टी के कोटेदार पर कई बार कहने के बाद भी माह जुलाई 2020 से अब तक का विद्यालय को आवंटित राशन उपलब्ध कराने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी के निर्देश बीएसए दीवान सिंह यादव ने जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर आवंटित राशन को खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में वितरित कराने व शेष राशन सीएल इंटर कॉलेज छीतेपट्टी को उपलब्ध कराने को कहा है। कुल 25.77 क्विंटल गेहूं व 54.37 क्विंटल चावल सत्र 2020-21 से अब तक इस स्कूल के सापेक्ष आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य से भी मांगा जवाब
माह जुलाई 2020 से अब तक राशन उपलब्ध नहीं कराने के मामले में बीएसए ने सीएल इंटर कॉलेज छीतेपट्टी के प्रधानाचार्य से जवाब मांगा है। बीएसए ने पूछा है कि इतने लंबे समय से आवंटित राशन विद्यालय में नहीं पहुंचने और खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में बच्चों को नहीं वितरित होने के मामले की शिकायत किन-किन अधिकारियों से की गई। बीएसए ने एक सप्ताह के अंदर प्रधानाचार्य को अपना जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed