फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   mdm

अव्यवस्था व गंदगी के बीच पक रहा बच्चों का भोजन

Sat, 11 Sep 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
mdm
सुल्तानपुर। मध्याह्न भोजन योजना का संचालन अव्यवस्था व गंदगी के बीच हो रहा है। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का अधिकतर जगहों पर अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। रसोइयों को फेस शील्ड, मास्क, ग्लबव्स के लिए पैसे भेजे गए थे। बावजूद इसके अधिकतर विद्यालयों में रसोइयों के पास ये सामग्रियां मौजूद नहीं हैं। एमडीएम ग्रहण करने वाले बच्चों के बीच आवारा कुत्ते टहलते हैं। बच्चों को उचित दूरी पर बैठाकर एमडीएम वितरण कराया जाना चाहिए लेकिन यह भी नहीं होता दिख रहा है। शनिवार को एमडीएम की व्यवस्था का जायजा लिया गया तो लगभग हर जगह अव्यवस्था का आलम दिखा।
विज्ञापन

बच्चों के बीच टहलते दिखे आवारा कुत्ते
कादीपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बुढ़ाना में एमडीएम वितरण के दौरान बच्चों के बीच आवारा कुत्ते टहलते हुए देखे गए। इन्हें भगाने के लिए विद्यालय स्टॉफ की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा था। विद्यालय में पंजीकृत 117 छात्रों के सापेक्ष 61 उपस्थित थे। शनिवार को मध्याह्न भोजन में आलू, सोयाबीन व टमाटर की सब्जी और चावल बनवाया गया था। एमडीएम ग्रहण करने के लिए बनाए गए टीन शेड में बच्चे भी अव्यवस्थित बैठे हुए थे।
विज्ञापन

नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग
मोतिगरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौहानपुर में पंजीकृत 200 बच्चों के सापेक्ष 170 उपस्थित थे। मीनू के अनुसार सब्जी-चावल बना हुआ था। चावल सामान्य व सब्जी आलू, परवल व सोयाबीन की बनी थी। बच्चों ने बताया कि खाना स्वादिष्ट है। किचेन शेड नहीं होने से आधे से ज्यादा बच्चे तीन लाइनों में बरामदे में तथा कुछ बच्चे अतिरिक्त कक्ष में खाना खा रहे थे। बरामदे में बैठाए गए बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं मिला। रसोइया नीलू धूरिया व पार्वती को वैक्सीन की पहली डोज लगी है, जबकि मंजू शर्मा को स्वास्थ्य कारणों के चलते अभी वैक्सीन नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क खाना बनाते मिलीं रसोइया
कुड़वार विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय देवलपुर प्रथम में रसोइया बगैर मास्क, फेसशील्ड, ग्लब्स धारण किए खाना बनाते मिली, जबकि शासन से स्पष्ट निर्देश है कि सभी रसोइयों को मास्क, फेसशील्ड, एप्रेन और ग्लव्स के साथ ही एमडीएम तैयार करना है। इसके लिए शासन ने प्रत्येक विद्यालय को धनराशि भी भेजी है। विद्यालय में पंजीकृत 136 के सापेक्ष 61 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक अंजना रुस्तम, सहायक अध्यापक अरुणेंद्र सिंह समेत अन्य स्टॉफ भी बगैर मास्क के देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed