फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MDM fruit distribution flop

फल वितरण व्यवस्था पहले ही दिन धराशायी 

Mon, 04 Jul 2016 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 04 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
MDM fruit distribution flop
फल वितरण में देरी - फोटो : अमर उजाला

मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को फल वितरण की योजना जिले में पहले दिन ही धराशायी हो गई। शासन के निर्देश के मुताबिक प्रार्थना के तुरंत बाद फल  वितरण किया जाना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अधिकतर स्कूलों में शिक्षक जनप्रतिनिधियों की राह देखते रहे।

विज्ञापन


कड़ी मॉनिटरिंग के दावे के बीच स्कूलों में 10 बजे के बाद ही बच्चों को फल वितरित किया जा सका। फल की व्यवस्था भी मुकम्मल नहीं दिखी। अधिकतर स्कूलों में फलों की गुणवत्ता निम्न स्तर की रही। 
विज्ञापन

 कुड़वार विकासखंड मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय, जूनियर हाईस्कूल, कुड़वार द्वितीय में जनप्रतिनिधियों के इंतजार में फल के वितरण में विलंब हुआ। यहां 10 बजे के बाद फल वितरित किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्दीराय विकासखंड क्षेत्र के बहुरावां, देवरा,  ऐंजर, आछरपुर एवं सेवरा में स्थित विद्यालयों में भी कमोबेश यही स्थिति  रही। मोतिगरपुर के शाहपुर नानेमऊ, पारसपट्टी, मोतिगरपुर समेत कई विद्यालयों में बच्चों को फल वितरित किया गया। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, बीएसए दीवान  सिंह यादव, जिला समन्वयक एमडीएम संदीप यादव की उपस्थिति में नगर क्षेत्र  में स्थित प्राथमिक विद्यालय मखदूमराम में फल वितरित किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed