फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   MBBS classes will start from today, preparations complete

Sultanpur News: आज से चलेंगी एमबीबीएस की कक्षाएं, तैयारियां पूरी

Mon, 14 Oct 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
MBBS classes will start from today, preparations complete
मेडिकल कॉलेज का एकेडमिक ब्लाक
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में 14 अक्तूबर से एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) की पढ़ाई शुरू होगी। दूबेपुर स्थित शैक्षिक विंग में कक्षा संचालन की तैयारियां पूरी होने का दावा किया जा रहा है। कॉलेज का यह पहला बैच है।
विज्ञापन


पहले दिन छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत होगा। इसके बाद पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी और कॉलेज परिसर भ्रमण कराया जाएगा।
दूबेपुर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन में एमबीबीएस छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। पहले वर्ष आवंटित 100 सीटों के सापेक्ष 96 पर प्रवेश हो चुका है। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने चार छात्रों की आखिरी सूची रविवार को उपलब्ध करवाते हुए दो दिनों में प्रवेश लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एमबीबीएस में पहले वर्ष प्री-क्लिनिकल चरण के पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराई जाएगी। यह चरण दो सेमेस्टर तक चलेगा। इसमें एनोटॉमी, बायोकेमिस्ट्री और फिजियोलॉजी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रायोगिक शिक्षा के लिए म्यूजियम में रखे हैं चार मानव शरीर
एनोटॉमी विभाग के डॉ.अंशुमान सिंह ने बताया कि म्यूजियम में छात्रों के प्रयोग के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत चार मृत मानव शरीर रासायनिक लेप लगाकर रखे हुए हैं। शवों के लिए बड़ा फ्रीजर रखा गया है। इसके अलावा जार में आठ महीने की मृत बच्ची व तीन माह के गर्भस्थ शिशु का भ्रूण भी संरक्षित किया गया है। दस से अधिक मेजों पर प्रयोग में आने वाले कई तरह के उपकरण भी रखे गए हैं।

बनाई गई समय सारिणी
एमबीबीएस पाठ्यक्रमों की समय सारिणी बनाई जा चुकी है। सोमवार को पहले दिन छात्र-अभिभावक बैठक, शार्ट लेक्चर व आपसी संवाद का कार्यक्रम रहेगा। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। हॉस्टल की व्यवस्था और आवासीय परिसर में सुविधाओं के लिए निगरानी टीम बनाई गई है।
- डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed