फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mata Pandal decorated

पंडालों को मूर्त रूप देने में जुटे कारीगर

Tue, 27 Sep 2016 10:57 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 27 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mata Pandal decorated
दुर्गा महोत्सव की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

नवरात्र में कुछ दिन ही शेष बचे हैं। क्षेत्र में नवरात्र से शुरू होने वाले दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारियों जोरों पर हैं। पश्चिम बंगाल और झारखंड से आए कारीगर देवी के पंडालों को मूर्तरूप देने में जुटे हैं। समितियों की ओर से दुर्गापूजा पंडालों को एक-दूसरे से बेहतर बनाने की होड़ मची है। 

विज्ञापन



वर्ष 1987 में शहर के रामसुंदर मोदनवाल, शिवकुमार जायसवाल, सुरेशचंद्र कसौधन सहित 21 लोगों ने एक कमेटी बनाकर शहर के गांधी चौक पर दुर्गापूजा पंडाल सजाने की शुरुआत की थी। इसी के बाद शुरू हुआ सिलसिला अब शहर से लेकर गांवों तक फैल चुका है। हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में दुर्गापूजा पंडाल सजाए जाते हैं। दुर्गापूजा महोत्सव को कुछ दिन ही शेष हैं। दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर पंडालों को एक-दूसरे से बेहतर बनाने की होड़ मची है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल और झारखंड से आए कारीगर पंडालों को मूर्तरूप देने में लगे हैं। इन पंडालों में विभिन्न शक्तिपीठों पर विराजमान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन होंगे। दुर्गापूजा संचालन समिति के अध्यक्ष सुरेश बताते हैं कि नब्बे के दशक में दुर्गा पूजा संचालन समिति का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति की ओर से क्षेत्र की दुर्गापूजा समितियों को पुरस्कार व मेडल प्रदान किए जाते है। बताया कि शहर में दुर्गापूजा महोत्सव में 25 से अधिक व ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में पंडाल सजाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed