{"_id":"659855ea2a27e8bf5b04f578","slug":"masters-semester-exams-will-start-from-18th-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-7804-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 18 से शुरू होंगी परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 18 से शुरू होंगी परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं
Sat, 06 Jan 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डॉ़ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 18 से 31 जनवरी तक होंगी। 102 डिग्री कॉलेजों में केएनआई को छोड़कर बाकी में बीए, बीएससी व बीकॉम के प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं हो रही हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 18 जनवरी, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दो फरवरी व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 फरवरी तक होंगी।
स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं तीन पालियों में हो रही हैं। पहली पाली में आठ से 10 बजे, दूसरी पाली में सुबह 11:30 से 1:30 बजे व तीसरी पाली में तीन से पांच बजे तक छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। इसी महीने स्नातक विद्यार्थियों के बैक पेपर भी होंगे।
शहर के राणा प्रताप पीजी कॉलेज व गनपत सहाय पीजी कॉलेज को सेमेस्टर परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया। इसके अलावा जिले के हर ब्लॉक के डिग्री कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा हो रही हैं। शुक्रवार को राणा प्रताप पीजी कॉलेज में तीन हजार व गनपत सहाय में करीब 2300 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ अग्रेज सिंह राणा ने बताया कि ठंड के कारण परीक्षार्थियों को आने-जाने में परेशानी हो रही हैं। वहीं राणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ डीके त्रिपाठी ने बताया कि 23 से अधिक विद्यार्थियों ने शुक्रवार को परीक्षा दी। इसी महीने पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी।