फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Martyrs remembered on Independence Day

Sultanpur News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया याद

Thu, 17 Aug 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Martyrs remembered on Independence Day
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में झंडारोहण करतीं डीएम जसजीत कौर। -संवाद
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर शान से तिरंगा लहराया गया। झंडारोहण के बाद शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। शहीदों के आश्रितों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। सुबह से शुरू कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। शहर भ्रमण करते हुए देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए। जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने शहर में चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम जसजीत कौर ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें बलिदानियों के संघर्षों की याद दिलाता है। इस बीच हुई गोष्ठी में एडीएम प्रशासन पंकज सिंह व एडीएम वित्त मनोज पांडेय समेत ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। सीडीओ अंकुर कौशिक ने विकास भवन परिसर में झंडारोहण किया। उनके साथ डीडीओ अजय कुमार पांडेय व परियोजना निदेशक केके पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।


पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने झंडारोहण करके वीर शहीदों को याद किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। दीवानी न्यायालय में जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर बार अध्यक्ष अरविंद पांडेय व सचिव आर्तमणि आदि मौजूद रहे।


जिला पंचायत में अध्यक्ष ऊषा सिंह ने और नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।


सैनिक कार्यालय में एडीएमई पंकज सिंह ने शहीदों के आश्रितों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इन्हें एक-एक हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। पंत स्टेडियम में बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।


दोपहर बाद शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में स्काउट गाइड, सर्वांगीण विकास अकादमी व पूर्वांचल लोकगीत कला केंद्र ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय दमोदार, केजीबीवी भदैंया की छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। डीएम ने कलाकारों व छात्राओं को सराहा।


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राना ने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। गनपत सहाय महाविद्यालय में प्रबंधक ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। केएनआई व केएनआईसीई संस्थान के प्रबंधक विनोद सिंह ने झंडारोहण किया।



जीआईसी में प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह, शेमफोर्ड विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार तिवारी, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य शैलेंद्र चतुर्वेदी व लिटिल फ्लावर्स स्कूल में प्रबंधक प्रमोद पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed