{"_id":"5f356b428ebc3e3ca90629f8","slug":"married-woman-burnt-to-death-in-trauma-center-sultanpur-news-lko535034917","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी विवाहिता की ट्रॉमा सेंटर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसी विवाहिता की ट्रॉमा सेंटर में मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पिछले दिनों आग से झुलसी विवाहिता ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मायके वालों के अनुसार विवाहिता ने मरने से पहले उन्हें आपबीती सुनाई, जिसका वीडियो उनके पास है।
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बिरैली गांव निवासी संदीप जायसवाल की बहन किरन जायसवाल (27) की शादी सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वैश्य निवासी पवन जायसवाल के साथ वर्ष 2013 में हुई थी।
किरन के दो बच्चे हैं। आरोप है कि पति पवन, उसकी मां और भाई विनय लगातार दहेज की मांग करते हुए किरन को प्रताड़ित करते थे।
कई बार किरन ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी, लेकिन वह ससुरालीजनों की मांग पूरी नहीं कर सका। आठ अगस्त 2020 को दिन में पति ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर किरन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
किरन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया था। परिवारीजन किरन को सीएचसी में गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए थे।
सूचना पर सीएचसी पहुंचे संदीप अपनी बहन को लेकर अंबेडकरनगर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में किरन की मौत हो गई।
एसओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि संदीप की तहरीर पर पति पवन, उसकी मां और भाई विनय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा।
किरन के बेटी आराध्या (3) व आठ माह का बेटा आकर्ष हैं। किरन की मौत से अब दोनों बच्चों के सिर से हमेशा के लिए मां का साया छिन गया।