फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Married woman beaten to death

विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 06 Sep 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten to death
सुल्तानपुर। धम्मौर के पूरे विजय देवलपुर गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता की ससुरालीजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद मायके वालों को बेटी के फांसी लगाने की सूचना दे दी। हालांकि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने पर पुलिस को ससुरालीजनों पर शक हो गया। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने पति समेत तीन लोगों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के रामबक्स पूरे चौहान (सकर का पुरवा) निवासी मान सिंह ने अपनी बेटी बीनू सिंह (30) की शादी वर्ष 2010 में धम्मौर थाना क्षेत्र के अमर बहादुर सिंह के बेटे सौरभ सिंह से की थी। सौरभ पंजाब में नौकरी करता है और 28 अगस्त को परिवार के साथ गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव आने के बाद बीनू सिंह बच्चों के साथ मायके चली गई थी। पिछले सोमवार को सौरभ ससुराल से बीनू की विदाई कराकर घर लाया था। रविवार सुबह ससुरालीजनों ने बीनू की पिटाई कर दी। पिटाई से जब बीनू की मौत हो गई तो उसके मायके वालों को सूचना दे दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
इस पर मान सिंह घरवालों के साथ धम्मौर पहुंच गए। पिता ने एसओ रवि कुमार सिंह को बताया कि उनकी बेटी की पति सौरभ सिंह, सास सुषमा और ससुर अमर बहादुर ने हत्या की है। एसओ ने बताया कि मान सिंह की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बीनू के मायके वालों के अनुसार सौरभ का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीनू इसका विरोध करती थी। उधर, ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि पति की इस हरकत की जानकारी बीनू ने सास सुषमा को दी थी। जब सास ने सौरभ को नहीं समझाया तो बीनू ने ससुर अमर बहादुर को जानकारी दी। ससुर ने सौरभ को डांटा था। इसी से नाराज सौरभ ने बीनू की निर्मम पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed