फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Married woman and girl die due to snakebite

Sultanpur News: सर्पदंश से विवाहिता और बालिका की मौत

Fri, 05 Sep 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Married woman and girl die due to snakebite
अखंडनगर। अलग अलग जगहों पर हुई सर्पदंश की दो घटनाओं में विवाहिता और बालिका की मौत हो गई। इसी क्रम बनरहा सिरखिनपुर गांव निवासी संत लाल की पुत्री नीलम (25) बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे खेत की ओर घास काटने गई। पिता संतलाल के मुताबिक, घास काटते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने नीलम को अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नीलम का विवाह हो चुका था। वह कुछ दिनों से अपने इकलौते पुत्र सौरभ (05) के साथ मायके में रह रही थी। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में सुल्तानपुर के हलियापुर के तिरहुंत बाजार के कुसहा गांव निवासी धर्मराज की पुत्री प्रियंका (13) बुधवार रात घर के एक कमरे में जमीन पर रखे बिस्तर पर सो रही थी। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की भोर 4:30 बजे उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने शोर मचाया। परिजनाें ने भागते हुए सांप को देखा। परिजन उसे झाड़-फूंक कराने ले गए। बाद में नौ बजे प्रियंका को अयोध्या के कुमारगंज पिठला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका की एक बड़ी बहन व तीन छोटे भाई हैं। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed