फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   market will be open from today after 32 days

32 दिन बाद बाजार में आज लौटेगी रौनक

Mon, 31 May 2021 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
market will be open from today after 32 days
सुल्तानपुर। 32 दिन बाद मंगलवार की सुबह जिले के बाजार गुलजार हो सकेंगे। सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। कोरोना के सक्रिय केस घटने के बाद शासन ने जिले में बाजार संचालन की छूट दी है।
विज्ञापन

एक माह बाद खुल रही बाजारों को लेकर व्यापारियों में उत्साह है। वे सोमवार से दुकानों के संचालन की व्यवस्था में जुट गए हैं। दुकान संचालन के एक दिन पहले ही बाजार में लापरवाही जारी रही।
विज्ञापन

मास्क, दो गज दूरी का ख्याल छोड़ बाजार में भीड़ ठसाठस रही। इस स्थिति को देखते हुए खतरा बना है। हालांकि स्कूल, कोचिंग संस्थान, जिम, सिनेमा हाल समेत अन्य कई गतिविधियां पूर्व की तरह बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना व कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने 29 अप्रैल से लॉकडाउन शुरू कर दिया था। इसके बाद कई बार में लॉकडाउन लगातार बढ़ाया जाता रहा।
इस बीच कोरोना केसों में भी काफी बढ़ोतरी हुई। एक दिन में केसों की संख्या साढ़े आठ सौ तक पहुंच गई थी। हालांकि प्रशासन की सख्ती, व्यवस्था व जागरूकता से एक माह में सक्रिय केसों में कमी आ गई।
मौजूदा समय में केस काफी कम हो गए हैं। सक्रिय केसों की संख्या भी घटकर 187 पर पहुंच गई है। सुधार को देखते हुए शासन ने मंगलवार से जिले में बाजार के संचालन की कुछ प्रतिबंधों के साथ छूट दे दी है।
प्रशासन से बाजार संचालन की छूट मिलते ही व्यापारियों में उत्साहित हो गए हैं। दुुकानों के संचालन की व्यवस्था में व्यापारी सोमवार से ही जुट गए हैं। व्यापारियों ने दुकानों के अंदर साफ-सफाई व सामान को व्यवस्थित करने में दिन भर लगे रहे।
बाजारों के संचालन के बाद भी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, जिम, सिनेमा हाल समेत इससे जुड़ी अन्य गतिविधियां बंद रहेंगी। इन पूर्व की तरह लॉकडाउन का प्रभाव रहेगा। इनके संचालन पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई हो सकेगी।
शनिवार व रविवार रहेगा लॉकडाउन
सप्ताह में पांच दिन ही बाजार का संचालन हो सकेगा। शासन के आदेश के मुताबिक सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक ही बाजार संचालित हो सकेंगे। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन अभी जारी रहेगा। दो दिन दुकानें व बाजार बंद रहेंगे।
दो गज की दूरी व मास्क जरूरी का नियम रहेगा लागू
प्रशासन के मुताबिक मंगलवार से सुबह सात से शाम सात बजे तक बाजार का संचालन हो सकेगा। बाजार खुलने के दौरान मास्क व दो गज की दूरी का नियम लागू रहेगा।
इसमें लापरवाही पर प्रशासन ने व्यापारियों के साथ आमलोगों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया है। बाजार के संचालन के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय रहेंगे।
बाजारों में दिखी लापरवाही
मंगलवार से बाजार संचालन के एक दिन पहले सोमवार को ही मार्केट में लापरवाही जारी रही। शहर के चौक, सब्जी मंडी समेत अन्य क्षेत्रों में भीड़ ठसाठस रही। आमलोगों के साथ दुकानदार भी कोरोना गाइडलाइन को लेकर बेपरवाह रहे। मास्क व दो गज की दूरी का बाजार में उल्लंघन होता रहा। भीड़ से संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
व्यापारियों ने जताई बेहतरी की उम्मीद
शहर के इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि एक माह की बंदी से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार से बाजार संचालन की छूट मिलने से व्यापार में कुछ सुधार आने की उम्मीद है। शासन का यह अच्छा कदम है।
किराना व्यवसायी मुकेश कुमार का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान व्यावसाय काफी प्रभावित हुआ। इस बीच बहुत से सामान बेकार हो गए। दुकान खोलने की छूट मिलने से स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो सकेगा। कपड़ा व्यवसायी राजकुमार ने कहा कि सहालग का काफी मौसम लॉकडाउन में गुजर गया।
सहालग के पहले दुकान पर लाए गए विभिन्न ब्रांडों के कपड़ों पर काफी पूंजी फंस गई है। अब थोड़े से बचे सहालग से काफी उम्मीद है। बाजार संचालित करके प्रशासन ने अच्छा कदम उठाया है। आभूषण व्यवसायी आजाद सेठ ने कहा कि आभूषणों का प्रमुख कारोबार सहालग में ही होता है। लॉकडाउन से काफी कारोबार प्रभावित हो गया। फिलहाल अब संचालन से कारोबार में सुधार की उम्मीद है।

कोरोना सक्रिय केस घटने से शासन से बाजार संचालन की छूट मिली है। बाजार संचालन के साथ ही कोरोना नियंत्रण के लिए मास्क, उचित दूरी समेत अन्य नियम लागू रहेंगे। इसके उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। ग्राहक व व्यापारियों दोनों को इसका ख्याल रखना होगा।
- रवीश गुप्ता, जिला मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed