फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Market decorated on Dhanteras, there will be rain of money worth 250 crores

Sultanpur News: धनतेरस पर सजा बाजार, 250 करोड़ की होगी धनवर्षा

Tue, 29 Oct 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 29 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Market decorated on Dhanteras, there will be rain of money worth 250 crores
शहर में सराफा की दुकान पर खरीदारों की लगी भीड़। संवाद
बर्तन, कपड़ा, सराफा और वाहनों की जमकर होगी खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। धनतेरस के एक दिन पहले सोमवार को बाजार में ठीकठाक रौनक दिखी। बर्तन, आभूषण, कपड़े और ऑटोमाेबाइल के प्रतिष्ठान सजे नजर आए। इन प्रतिष्ठानों पर मंगलवार को धनतेरस के मौके पर खरीदारों की भीड़ उमड़ेगी। इसके साथ ही मूर्तियों की दुकान भी सज गई हैं। धनतेरस के दिन इस बार भी 250 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
मंगलवार को धनतेरस के पर्व पर जिले में कपड़े, आभूषण, बर्तन व वाहन समेत अन्य सामानों की खरीदारी की जाएगी। शुभ नक्षत्र में बाजार में लोग खरीदारी करेंगे। इस दौरान गणेश और लक्ष्मी पूजा के लिए मूर्तियां भी खरीदी जाएंगी। खिलौनों की भी बिक्री होगी। विद्वान आचार्यों के मुताबिक मंगलवार को सुबह 11 बजे से खरीदारी का शुभ मुहूर्त बताया गया है। दिन भर चौक क्षेत्र में दुकानाें पर लोगों की भीड़ लगेगी। इसके लिए एक दिन पहले ही शहर के चौक क्षेत्र में दुकानें सज गईं। इस धनतेरस पर्व पर भी कई करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद। सामानों की बिक्री को लेकर व्यापारी वर्ग भी खासा उत्साहित है।
विज्ञापन


विभिन्न वरायटी के बर्तनों की भरमार
ब्रांडेड कंपनियों के प्रेशर कुकर, मिक्सर ग्राइंडर व स्टील के बर्तनों की दुकानों पर भरमार है। बर्तनों की बिक्री में वृद्धि के लिए दुकानदारों की तरफ से तमाम ऑफर भी घोषित किए गए हैं। बर्तन व्यापारी अनिल कुमार कसौंधन बताते हैं कि तांबा, पीतल, कांसा, एल्युमिनियम, स्टील के बर्तन दुकान पर उपलब्ध हैं। कुछ लोग बुकिंग करा लिए हैं। मंगलवार को धनतेरस के दिन बर्तन खरीदेंगे। अनुराग बरनवाल ने कहा कि मेटल और स्टील के बर्तनों की मांग अधिक है। ब्रांडेड कंपनी के प्रेशर कूकर की खरीदारी पर ग्राहक को 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ा बाजार में लौटी रौनक
धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर कपड़ा कारोबारियों में खासा उत्साह है। अगले महीने 16 नवंबर से सहालग शुरू हो रही है। इसके चलते कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है। कपड़ा व्यवसायी अमित त्रिपाठी कहते हैं कि उनके यहां दुकान पर शारदीय नवरात्र से कपड़ों की बिक्री में इजाफा हुआ है। धनतेरस पर भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। कपड़ा व्यापारी मनमीत सिंह, कुलदीप बरनवाल व श्रीराम मौर्य ने बताया लोग अपने बजट के अनुसार कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।

सोने-चांदी के सिक्कों को होगी बिक्री
धनतेरस, दीपावली व सहालग को लेकर सराफा व्यापारियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें पूरा भरोसा है कि धनतेरस पर लोग सोने और चांदी की खरीदारी जरूर करते हैं। इसके लिए सराफा व्यापारियों ने पहले से ही तैयारी कर ली है। सराफा व्यवसायी राजकुमार सोनी, गोपालजी सोनी और देवी प्रसाद सोनी ने बताया कि पहले से ही कई लोगों ने धनतेरस पर सोने-चांदी के जेवर का ऑर्डर दिया था। सभी लोग मंगलवार को अपने गहनों की खरीद करेंगे। इसके अलावा सोने-चांदी के सिक्कों की भी बिक्री होगी।

मिट्टी के दीप व लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाें की डिमांड
शहर समेत ग्रामीण अंचल की बाजारों में धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर मिट्टी के दीपों का बाजार सज गया है। साथ ही दीपावली पर पूजन के लिए मिट्टी के लक्ष्मी और गणेश भगवान की भी मूर्तिंया बेचने के लिए बाजार में उतारी गई हैं। मिट्टी की दीया बनाने वाले मेहीलाल ने बताया कि पिछले पखवारे भर से दीपावली के लिए पूरे परिवार के साथ मिट्टी के दीये बनाने का काम चल रहा है। शहर के चौक इलाके में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति बेचने वाले व्यापारी ने बताया कि धनतेरस पर मूर्तियों की बिक्री होगी।

800 बाइकों की धनतेरस के लिए हुई बुकिंग
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार रहने की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार में रौनक ज्यादा है। ऑटोमोबाइल व्यवसायी दीपक जैन ने बताया कि लगभग 800 बाइकों की बुकिंग धनतेरस के लिए हुई है। इस बार 20 प्रतिशत अधिक बिक्री होने की उम्मीद है। चार पहिया कारोबारी सरदार नरेंद्र सिंह ने कहा कि धनतेरस पर गाड़ियों की बुकिंग नवरात्र से ही चल रही है। लगभग 250 चार पहिया वाहन धनतेरस पर बिकेंगे। हम लोगों ने वाहनों की डिलीवरी देने के लिए तैयारियां पूरी की हैं।


इन मुहूर्तों में करें खरीदारी व लक्ष्मी-गणेश पूजन
मंगलवार को सुबह 10:59 बजे के बाद धन्वंतरि जयंती धनतेरस शुरू हो जाएगा। इस दिन रात 11:30 बजे तक सामानों की खरीद का शुभ मुहूर्त है। बुधवार को शाम 4:36 से 6.15 बजे के बीच मेष लग्न में हनुमान जयंती मनाई जाएगी। बृहस्पतिवार को दीपावली का त्योहार है। शाम 6:11 से रात 8:08 वृष लग्न और देर रात्रि 12:39 से 2:53 बजे तक सिंह लग्न में लक्ष्मी-गणेश, इंद्र भगवान व कुबेर पूजन का शुभ मुहूर्त है। - बृजेशाचार्य महाराज, कथा व्यास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article