फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Many rememberances of President Kovind

धरोहर बन गईं कोविंद से जुड़ी यादें        

Thu, 20 Jul 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 20 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Many rememberances of President Kovind
कोविंद के साथ दौड़े थे लोग - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति के चुनाव में रामनाथ कोविंद के विजयी होते ही उनसे जुड़ीं जिले वासियों की यादें धरोहर बन गईं। उनके राष्ट्रपति निर्वाचित होते ही जिले के नेता एवं अन्य लोग वर्ष 2013 में आयोजित रन फॉर यूनिटी की तस्वीरें सहेजने एवं खोजने में जुटे हैं। वे बतौर मुख्य अतिथि यहां आए थे।            

विज्ञापन


 15 दिसंबर 2013 में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर जिले में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में तत्कालीन प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि 14 दिसंबर की शाम पार्टी नेता हृदयनाथ सिंह के साथ पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा नेता डॉ. आरए वर्मा के यहां नाश्ता किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. वर्मा, पल्लवी वर्मा व अन्य नेताओं से चर्चा भी की थी। रात में वे शहर के होटल गार्डन व्यू में रुके थे।
विज्ञापन


सुबह वे पंत स्टेडियम पहुंचे थे। नाश्ता भी होटल में ही लिया। इसके बाद वे लखनऊ रवाना हो गए थे। उनके राष्ट्रपति निर्वाचित होते ही भाजपा नेता एवं अन्य लोग कोविंद से जुड़ीं तस्वीरें खोजने एवं सहेजने में लग गए हैं। पुरानी यादें नेताओं एवं अन्य लोगों के लिए धरोहर बन गई हैं।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed