फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   many parents died due to covid 19

कोरोना ने मासूमों से छीन लिया मां-बाप का सहारा

Sun, 30 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
many parents died due to covid 19
सुल्तानपुर। कोरोना ने मासूमों से माता-पिता का साया छीन लिया है। मां या फिर पिता की मौत के बाद बच्चों को दोनों का प्यार नहीं मिल पा रहा है। पति व पत्नी में एक की मौत से बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी एक पर पड़ गई है।
विज्ञापन

कइयों का आय का स्रोत भी बंद हो गया है। ऐसी स्थिति में उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। अब ऐसे परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
इकलौती बेटी की पढ़ाई व भरण-पोषण की समस्या
कूरेभार के अंगनाकोल गांव निवासी फिरोज अनवर सिद्दीकी की पिछले माह कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी नगमा बानों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

उनकी के सामने इकलौती बेटी सायमा के भरण-पोषण व शिक्षा की समस्या आ गई है। नगमा बानों बताती हैं कि उनके पास कोई रोजगार व आय का साधन नहीं होने से समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता पर आया चार बच्चों की परवरिस का जिम्मा
गोसाईगंज क्षेत्र के हयातनगर निवासी आशुतोष शर्मा की पत्नी प्रतिमा शर्मा (33) का कोरोना की चपेट में आने से पांच मई को निधन हो गया। उनके चार छोटे बच्चे हैं।

बड़ी बेटी 12, छोटी बेटी नौ, बड़ा बेटा सात व छोटा बेटा करीब चार साल है। आशुतोष ने बताया कि उनकी दो बेटियां व एक बेटा पढ़ता है। पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। इसकी वजह से परिवार का खर्च चलता था।
अब पत्नी की मौत के बाद मां व बाप की जिम्मेदारी आशुतोष पर आ गई है। परिवार का खर्च व बच्चों की शिक्षा व परवरिश का भार भी आशुतोष के ऊपर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed