फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   many candidates will contest election on women and unreserved seats

महिला व अनारक्षित सीटों पर कई-कई दावेदार

Mon, 05 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
many candidates will contest election on women and unreserved seats
सुल्तानपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही जिले में एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है। खासकर आठ विकास खंडों में चुनाव के ज्यादा रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के 14 ब्लॉकों में प्रमुख की कुर्सी हासिल करने के साथ सभी प्रमुख दल अपनी तैयारी में जुटे हैं। उधर कार्यक्रम जारी होते ही प्रशासन अपनी व्यवस्था में लग गया है।
विज्ञापन

जिले के 14 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव 10 जुलाई को कराए जाएंगे। चुनाव के लिए आठ जुलाई को नाम निर्देशन दाखिल किए जाएंगे और नौ को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 को मतदान होगा। आयोग से चुनावी कार्यक्रम जारी होते ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दावेदार चुनाव की पहले से ही तैयारी में जुटे हैं लेकिन तिथि की घोषणा होते ही पारा और चढ़ गया है। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव आठ विकास खंडों में ज्यादा रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। इन आठ विकास खंडों में पांच पद अनारक्षित व तीन महिला के लिए आरक्षित हैं।
महिला व अनारक्षित सीटों पर कई लोग दावेदारी में जुटे हैं। हालांकि तीन एससी व तीन ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों पर कई लोगों ने अपना दावेदार उतार दिया है। वे दावेदार उतार कर पीछे से स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। घोषणा के बाद से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में सुरक्षित करने की जोड़-तोड़ तेज हो गई है।
चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही प्रशासन व्यवस्था में जुट गया है। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से चुनाव के संबंध में निर्वाचन अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति व चुनाव संबंधी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

ब्लॉकवार आरक्षण
पंचायतराज विभाग की ओर से जारी आरक्षण सूची के मुताबिक अखंडनगर क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद एससी महिला, करौंदीकलां व कादीपुर एससी के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह पीपीकमैचा ओबीसी महिला, दोस्तपुर व भदैंया ओबीसी के लिए आरक्षित है। कुड़वार, कूरेभार व दूबेपुर महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि जयसिंहपुर, धनपतगंज, बल्दीराय, लंभुआ व मोतिगरपुर अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed