फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   many cancelled rail ticket

सैकड़ों यात्रियों ने रद्द कराया आरक्षण

Sun, 21 Jun 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। साकेत व सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक ट्रेनें निरस्त होने का रविवार को आरक्षण केंद्र व जनरल टिकट खिड़कियों पर असर दिखा। तत्काल व सामान्य रिजर्वेशन लेने आए लोगों को अपेक्षाकृत दोगुने समय तक कतार में प्रतीक्षा करनी पड़ी। साइबर कैफे पर टिकट कैंसिल कराने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मुंबई जाने वाली साकेत व सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस  का टिकट रद्द कराने वालों की रविवार की सुबह से ही सुल्तानपुर, लंभुआ, मुसाफिरखाना व निहालगढ़ स्टेशन पर भीड़ जमा होने लगी। रेल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीनों खिड़कियों पर आरक्षण कैंसिल करने की व्यवस्था कर रखी थी। काउंटर के बगल ही टिकट रद्द कराने वाले फॉर्म रख दिए गए थे। हालांकि सुबह व शाम के समय यात्रियों की बढ़ी भीड़ ने व्यवस्था की पोल खोल दी। फॉर्म व टिकट रद्द कराने के लिए कई यात्रियों में नोक-झोंक भी हुई। आरपीएफ व जीआरपी सिपाहियों के ड्यूटी से गायब रहने से आरक्षण लिपिकों को यात्रियों को कई बार शांत कराना पड़ा। तत्काल व सामान्य रिजर्वेशन लेने आए लोगों को अपेक्षाकृत दोगुने समय तक कतार  में प्रतीक्षा करनी पड़ी। साइबर कैफे पर टिकट कैंसिल कराने वालों का तांता  लगा रहा।मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक लाल बहादुर ने बताया कि टिकट रद्द कराने वालों की संख्या 150  से अधिक दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed