फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Manrega Stopped in 489 villages

489 ग्राम पंचायतों में ठप हुआ मनरेगा कार्य

Sun, 14 Feb 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

गांव में ही मजदूरों को कार्य देने के लिए लाई गई मनरेगा पटरी से उतर गई है। जिले के 489 गांवों में मनरेगा का कार्य ठप हो गया है। परिणामस्वरूप उम्मीद लगाए मजदूर मारे-मारे फिर रहे हैं। उन्हें गांव में न तो कार्य मिल पा रहा है और न ही वे बाहर जा पा रहे हैं।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दौरान 211 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं होने से दिक्कत और बढ़ गई है। प्रशासकों की नियुक्ति की वजह गांव में कार्य नहीं शुरू हो पा रहे हैं। मामले में बीडीओ व सेक्रेटरी की लापरवाही सामने आ रही है। पिछले दिनों समीक्षा के दौरान हुए खुलासे के बाद विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन


गांव में ही जॉब कार्डधारकों को काम देने के लिए लाई गई महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना जिले में पटरी से उतर गई है। जिले की 986 में 489 ग्राम पंचायतों में कार्य ठप हो गए हैं। अधिकारियों की बड़ी कोशिश के बाद भी इन ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य शुरू नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बीच में अधिकारियों ने कोशिश करके कार्य की संख्या को करीब छह सौ गांवों तक बढ़ाया लेकिन वह फिर पटरी से उतर गया। पिछले दिनों डीएम की समीक्षा में इसका खुलासा होने पर अधिकारियों में खलबली मची है। मामले में खंड विकास अधिकारियों एवं सेक्रेटरियों की लापरवाही सामने आ रही है। खंड विकास अधिकारियों व सेक्रेटरियों की लापरवाही से कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed