फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Manoj Tiwari promised a mini stadium

ढाई करोड़ की लागत से बनेगा मिनी स्टेडियम : मनोज

Wed, 19 Oct 2016 10:32 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 19 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari promised a mini stadium
शहीदों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के शाहपुर लपटा में मंगलवार देर शाम वीर शहीदों की याद में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कार्यक्रम स्थल पर 23 बीघे भूमि पर ढाई करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के शहीद जवानों के परिवारीजनों को सम्मानित किया गया।  

विज्ञापन



 भाजपा नेता प्रेम शुक्ला के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी  ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर उड़ी में शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि देश की जनता को अपने सैनिकों पर गर्व है। भाजपा के लिए भारत माता सर्वोपरि है। लंबे समय से उत्तर प्रदेश लगातार ऐसे हाथों में रहा जो जनता की अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में अब परिवर्तन की लहर दिख रही है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जब भाजपा की सरकार बनेगी तभी प्रधानमंत्री का सपना साकार होगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।  कार्यक्रम के दौरान सांसद मनोज तिवारी व प्रेम शुक्ला ने जिले के कारगिल शहीद मानसिंह यादव व शहीद महेंद्र पांडेय की माता और शहीद दिवाकर तिवारी की पत्नी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। क्षेत्र के पैराकमांडो सुभाष सिंह को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह शशिकांत पांडेय, भावना सिंह, दिलीप शुक्ल, श्रवण मिश्र, लोहा पांडेय, मोहित सिंह, विनोद सिंह, प्रभात मिश्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed