फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Manifestation of Lord Parshuram celebrated with pomp

Sultanpur News: धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव

Thu, 01 May 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 01 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Manifestation of Lord Parshuram celebrated with pomp
कादीपुर में भगवान परशुराम की पूजा करते प्रबुद्धजन।
सुल्तानपुर। विप्र समाज की ओर से बुधवार को शहर के परशुराम चौक के पास भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे शहर में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

जागृति ब्राह्मण समाज और परशुराम युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती सुबह नौ बजे हवन पूजन किया गया। युवा वाहिनी के अध्यक्ष पंडित अमित तिवारी की अगुवाई में विश्व के कल्याण के लिए कामना की गई। गोष्ठी में विप्र समाज के वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

सुबह 11:30 बजे गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जय परशुराम के जयकारे लगाए। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. डीएस मिश्र, जागृत ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुपेश शुक्ल, रमेश दुबे, हैप्पी दुबे, बबीता तिवारी, रमेश शर्मा, राजदेव शुक्ल, अखिलेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
शोभायात्रा में पुष्पवर्षा कर लगाए जयकारे

कादीपुर (सुल्तानपुर)। भगवान परशुराम युवा सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. श्रवण ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यापर्ण किया। शोभायात्रा नगर का भ्रमण करती हुए बजरंग नगर, सूरापुर, करनवल होते हुए करौंदीकला के लिए रवाना हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर नारे लगाए। इस मौके पर करौंदीकलां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश कुमार मिश्र, रितेश दुबे, विनय उपाध्याय, विपिन तिवारी, देवव्रत पांडेय, मदन तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed