फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Manga blessings by worshiping Pawansut

Sultanpur News: पवनसुत की पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Wed, 11 Jun 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 11 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Manga blessings by worshiping Pawansut
विजेथुआ महावीरन धाम में हनुमानजी का दर्शन पूजन करते श्रद्धालु।
सुल्तानपुर। ज्येष्ठ माह के पांचवें व अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन पूजन के लिए भोर से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ से हनुमान मंदिर दिन भर गूंजते रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की। शहर और ग्रामीण अंचल के चौक-चौराहों पर स्वयंसेवी संगठनों ने स्टॉल लगाकर शर्बत और प्रसाद का वितरण किया। चौक स्थित हनुमानगढ़ी, रुद्र नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, डाकखाना चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत सभी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सुबह के समय तांता लगा रहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल जिला सहकारी बैंक के सभापति योगेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में पूड़ी-सब्जी, बूंदी और शर्बत का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, गन्ना समिति के चेयरमैन शिवपाल सिंह, डॉ. शरद सिंह, भाजपा नेता विजय त्रिपाठी, संजय सिंह सोमवंशी, अजय सिंह, सभासद मनीष जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागीपुर चौराहे पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर में सुंदरकांड पाठ की समाप्ति के बाद भंडारा शुरू किया गया। प्रसाद वितरण में गिरीश मिश्र, आलोक पाठक, आशुतोष पाठक, अर्जुन पाठक, गौरव पाठक, नीरज सिंह, राहुल श्रीवास्तव ने सहयोग किया। शहर के सब्जी मंडी में पूर्व विधाायक अनूप संडा की अगुवाई में पूजा-पाठ कर हवन किया गया। ज्ञान प्रकाश यादव, त्रियुगी यादव, डॉ. सुनील अग्रहरि, शकील, पूर्व विधायक भगेलू राम और श्याम बहादुर डटे रहे।

श्री गणपति महाराज पूजा समिति की ओर से मेडिकल कॉलेज के सामने चावल और कढ़ी का प्रसाद वितरण किया गया। अर्पित मोदनवाल ने बताया कि प्रसाद वितरण में दीपक मोदनवाल, सनी कसौधन, जतिन, आदित्य, विशाल, दिनेश ने मदद की। वरिष्ठ व्यापारी नेता रहे स्व. सजन लाल कसौधन के पुत्र सेनजीत कसौधन ने राहुल चौराहा स्थित गांधी नगर पर राहगीरों को गन्ने का जूस पिलाया। गर्मी से परेशान राहगीरों ने गन्ने का जूस पीकर राहत की सांस ली।
विजेथुआ धाम पर उमड़ी भक्तों की भीड़
सूरापुर (सुल्तानपुर)। पौराणिक धर्मस्थली विजेथुआ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर के बाहर भक्तों की कतारें लग गईं। घंटों की प्रतीक्षा के बाद श्रद्धालुओं ने फूल माला, रोट और लड्डू चढ़ाकर पवनसुत बजरंगबली के समक्ष शीश नवाकर मन्नतें मांगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में हुए भंडारे
कूरेभार में प्रधान राजेश सिंह और रामजी सिंह ने भक्तों को पूड़ी-सब्जी, दाल चावल का वितरण गिया। जय माता दी ग्रुप कूरेभार में धनपतगंज रोड पर सुरजीत यादव के नेतृत्व में पूड़ी-सब्जी, खिचड़ी, बूंदी और हलुआ का प्रसाद बांटा गया। द्वारिकागंज पुलिस चौकी स्थित दुर्गा मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

चौकी इंचार्ज द्रिवेश त्रिवेदी के संयोजन में आयोजित भंडार में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अलीगंज बाजार स्थित शिव मंदिर पर सुंदरकांड के पाठ के प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे में शैलेंद्र शर्मा, स्पर्श पांडेय, रवि मिश्र, रजत दुबे, आदर्श पांडेय, शौर्य वर्धन सिंह, महेश कसौधन ने सहयोग किया। बल्दीराय, कादीपुर, दोस्तपुर, भदैंया, कुड़वार, लंभुआ, जयसिंहपुर, करौंदीकलां में भी जगह-जगह भंडारा और शर्बत वितरण की धूम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed