फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   man murdered his lover, arrested

हसिया से काटकर की महिला की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

Fri, 04 Jun 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
man murdered his lover, arrested
भदैंया (सुल्तानपुर)। घर से चोरी गए जेवरात मांगने पर प्रेमी ने बृहस्पतिवार की रात महिला की हसिया से काटकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह महिला का शव खेत में पाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी को हत्या में इस्तेमाल किए गए हसिया के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिश्रपुर सलाहपुर गांव की रहने वाली सुनीता निषाद (38) पत्नी झज्झर निषाद का गांव के ही चौकीदार राजकुमार उर्फ कल्लू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व सुनीता के घर से उसके जेवरात चोरी हो गए थे। सुनीता को इस मामले में राजकुमार पर शक था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम सुनीता घर से करीब सौ मीटर दूर राजकुमार से मिलने गई थी। इस बीच सुनीता ने राजकुमार से चोरी हुए जेवरात मांगने लगी। राजकुमार ने कहा कि उसने जेवरात नहीं चुराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। विवाद के दौरान राजकुमार ने हसिया से सुनीता पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद राजकुमार फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह खेत गए लोगों को सुनीता का शव लहूलुहान हालत में मिला। शव के पास ही सुनीता का मोबाइल फोन भी पड़ा था।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली देहात प्रभारी देवेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। मौके पर महिला का मोबाइल फोन मिला। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि सुनीता का गांव के ही चौकीदार राजकुमार उर्फ कल्लू यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सुनीता के घर से उसके जेवरात चोरी हुए थे। इस मामले में वह राजकुमार पर शक कर रही थी। बृहस्पतिवार की रात जब सुनीता ने जेवरात मांगे तो राजकुमार ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त हसिया भी बरामद किया गया है। महिला का पति बाहर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed