{"_id":"60fee53c8ebc3e5f0e060de0","slug":"man-died-after-accident-with-cattle-sultanpur-news-lko58855529","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
20. कुड़वार में बंधा घोड़ा।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह बाइक सवार तीन युवक मवेशी से टकरा गए। दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
गोसाईंगंज बाजार निवासी राहुल जायसवाल (26), अंशु कसौधन (20) और विकास कसौधन (22) सोमवार की सुबह कई अन्य लोगों के साथ बाइक से शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए अयोध्या जा रहे थे। अयोध्या जिले के बीकापुर के पास अचानक एक मवेशी सड़क के बीचो-बीच आ गया।
मवेशी से राहुल जायसवाल की बाइक टकरा गई। मवेशी से टकराने के बाद बाइक पर बैठे राहुल जायसवाल, अंशु कसौधन और विकास कसौधन घायल हो गए। तीनों को अन्य लोगों ने बीकापुर सीएचसी पहुंचाया, जहां तीनों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल सुल्तानपुर में उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल अन्य दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। राहुल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के लोकनाथपुर के पास रविवार को कार ने बाइक सवार लालजी गुप्ता (60) निवासी कमिया बहाउद्दीनपुर और बद्री प्रसाद (80) निवासी जेवनरा थाना अखंडनगर को टक्कर मार दी थी।
दुर्घटना में घायल लालजी गुप्ता और बद्री प्रसाद को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बद्री प्रसाद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिवारीजन बद्री प्रसाद को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। (संवाद)